
LPG Price Hike: एक बार फिर महंगाई की मार रसोई पर पड़ी है. घरेलू एलपीजी (14.2 kg) सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) के दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी शनिवार को की गई है. जानकारी के अनुसार तेल कंपनियों ने आज एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) को 50 रुपये तक और महंगा करने का काम किया है. शनिवार को 14.2 किलोग्राम के डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। यह वृद्धि शनिवार यानी 7 मई 2022 से ही प्रभावी हो गई है। अब 14.2 किलो के डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर की कीमत 1020 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इससे पहले घरेलू एलपीजी के दाम 22 मार्च को 50 रुपये बढ़े थे। अप्रैल माह में इस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था।
1 अप्रैल को 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी के दाम में 250 रुपये का इजाफा हुआ था। वहीं 1 मई को इसका दाम 102.50 रुपये बढ़ा था। अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपये हो गई है।
दिल्ली में कीमत 999.50 रुपये
तेल कंपनियों के इस फैसले के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder Price Hike) की दिल्ली में कीमत 999.50 रुपये हो चुकी है. यहां चर्चा कर दें कि मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि तेल कंपनियों ने की थी जिससे लोग नाराज थे.
कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की वृद्धि
1 मई की बात करें तो इस दिन कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी. कामर्शियल इस्तेमाल में आने वाले 19 किलोग्राम वजनी एलपीजी सिलिंडर के दाम में इस महीने के पहले दिन यानी 1 मई को 102.50 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि कर दी गई थी. यह लगातार तीसरा महीना रहा जब कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़े. सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों की तरफ से कामर्शियल एलपीपीजी सिलिंडर की कीमत में वृद्धि की अधिसूचना जारी की गई जिसके मुताबिक अब 19 किलोग्राम वजन वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत 2,355.50 रुपये हो गई. इसके पहले अप्रैल और मार्च में भी कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ाए गये थे. मार्च में इसके दाम में 105 रुपये और अप्रैल में 250 रुपये प्रति सिलिंडर की वृद्धि की गई थी.





































































































































